निर्माण कार्यों और मशीनों के रख-रखाव के लिए LIC बिल्डिंग और KIYA मोटर्स शोरूम के बीच बैरिकेडिंग की जानी है

यातायात पुलिस, कानपुर महानगर के निर्देशानुसार, प्रस्तावित नवीन मार्केट मेट्रो स्टेशन हेतु मेट्रो के शुरुआती निर्माण कार्यों और मशीनों के रख-रखाव के लिए LIC बिल्डिंग और KIYA मोटर्स शोरूम के बीच 10 मीटर चौड़ी और 70 मीटर लम्बी जगह में बैरिकेडिंग की जानी है, जिसका काम UPMRC द्वारा कल दिनांक 21.10.2021 से शुरू किया जाएगा। बैरिकेडिंग के बाद भी सड़क पर वाहनों की आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह रहेगी। आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।

जनसम्पर्क विभाग
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *