बाइक सवारों ने युवक का मोबाइल छीना

कानपुर दक्षिण :- नौबस्ता क्षेत्र के खांडेपुर चौराहे से लौट रहे युवक का बाइक सवार मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। पीड़ित युवक ने काफी दूर तक भागकर बाइक सवार का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। अर्रा चौकी के सिपाहियों ने कल तहरीर देने के लिए बुलाया है
नौबस्ता थाना क्षेत्र के हनुमंत विहार निवासी प्रशांत मिश्रा बुधवार को दोपहर को किसी काम से खांडेपुर चौराहा गया था वहां से युवक अपना कार्य निपटाकर वापस घर लौट रहा था। तभी किसी परिचित का फोन आने पर युवक फोन पर बात करते हुए धीरू शुक्ला पान वाले के सामने पहुंचा ही था तभी पीछे से आ रहें बाइक सवार युवक मोबाइल छीनकर भाग निकले | सूचना पर पहुंची अर्रा चौकी पुलिस ने खानापूर्ति करके युवक को कल प्रार्थना पत्र देने की बात बोलकर चलते किया | जिससे युवक मायूस होकर अपने घर वापस आ गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *