सीसामऊ विधानसभा के सभी वार्डों में लगेगा फ्री मोतियाबिंद नेत्र ऑपरेशन शिविर

मरहूम हाजी मुस्ताक सोलंकी की स्मृति में ईदगाह कॉलोनी में लगा कोविड वैक्सीन शिविर। 200 लोगों को कोविड वैक्सीन लगी,7 मोतियाबिंद मरीज चिन्हित। हाजी मुस्ताक सोलंकी की याद में सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 21 अक्टूबर से 4 दिसंबर तक सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में फ्री नेत्र परीक्षण एवं कोविड वैक्सीन शिविर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालटोली की एनम मनीषा वर्मा के नेतृत्व में 6 सदस्यी युवा महिलाओं ने वैक्सीन लगाया जिसमें 200 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हा0 इरफान सोलंकी ने किया। शिविर में कनिका हॉस्पिटल हर्ष नगर के नेत्र सर्जन डॉक्टर शरद बाजपेई के सानिध्य में रेटिना विशेषज्ञ डॉक्टर पल्लवी शुक्ला नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर एस के पांडे ने नेत्र रोगियों की आंख की जांच की। विधायक हा0 इरफान सोलंकी ने कहा कि कानपुर में फैले प्रदूषण वह अन्य कारणों से आंखें खराब हो रही है। जिसके कारण समाज में नेत्र रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 23 अक्टूबर को जच्चा-बच्चा नगर निगम मेटरनिटी सेंटर ग्वालटोली थाने के पीछे 25 अक्टूबर को छोटे मियां का हाता पुलिस चौकी कर्नलगंज में नेत्र शिविर एवं कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। शिविर में कार्यक्रम संयोजक तौफीक अहमद शिब्बू, जितेंद्र जीतू कैथल, साकिब मिस्बाह, इकबाल अहमद, आसिफ कादरी, गोलू सोनकर, विजय गौतम, रोहित दीक्षित, नूरी शौकत, नीतू खुराना, मोनू खान, नूर आलम, वसीम कादरी आदि थे। शिविर का संचालन रमेश सिंहवानी शिविर प्रबंध ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *