विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम प्रत्येक जिला स्तर पर

कानपुर नगर l प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर द्वारा बताया गया कि भारत की आजादी के 75 वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम प्रत्येक जिला स्तर पर दिनांक 02 अक्टूबर, 2021 से 14 नवम्बर, 2021 तक मनाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये हैं। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के निर्देशन पर आज विधिक सहायता/जागरुकता कार्यक्रम सी०एस०जे०एम० विश्वविद्यालय, कानपुर नगर के दीनदयाल शोध केन्द्र के सभागार कक्ष में आयोजित किया गया जिसमें श्री आशुतोष मनी, अपर सिविल जज (जू०डि०), कानपुर नगर व श्री अभय कुमार सिंह, अपर सिविल जज (जू०डि०), कानपुर नगर द्वारा सभागार में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को विधिक जानकारी दी गयी। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर एवं एन्टी क्राइम ब्यूरो (रजि0) के संयुक्त तत्वाधान में वाहनों द्वारा कानपुर नगर के क्षेत्र नसेनियां बहेडा, मेलामऊ, भौंती खेढ़ा, बिन्नौर, गम्भीरपुर, गोपालपुर, धर्मपुर, ईश्वरीगंज, कुरसौली, मकसूदाबाद, भीमसेन, पतरसा में भ्रमण कर आम जनमानस को पैम्पलेट्स वितरित कर विधिक जानकारी दी गयी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के पी०एल०वी० गण एवं पैनल अधिवक्ता द्वारा महिला आयोग द्वारा आयोजित विधिक सहायता शिविर में उपस्थित महिलाओं को विधिक जानकारी दी व उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया। इसी क्रम में कानपुर नगर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा बहुओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनमानस को विधिक सेवा से सम्बन्धित पैम्पलेट्स बांटकर जागरुक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि कल दिनांक 22 अक्टूबर, 2021 को आर्डिनेन्स फैक्ट्री कानपुर नगर में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *