कानपुर नगर। जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोशल सेक्टर के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई । उन्होंने दिव्यांगजन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त दिव्यांग जनों को दी जाने वाली पेंशन समय से उनके खातों में पहुंचे इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा आने वाले नए पात्रों का चयन करते हुए उन्हें योजना से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान में जनपद कानपुर नगर में काशीराम अस्पताल में दिव्यांगजनों का सर्टिफिकेट बनाया जा रहा है अब उर्सला अस्पताल में भी दिव्यांग जनों का सर्टिफिकेट बनाया जाए इसके लिए दिव्यांगजन अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर उर्सला अस्पताल में भी दिव्यांगजन सर्टिफिकेट बनवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं ताकि दिव्यांग जनों को सुविधा हो। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद कानपुर नगर में एक साथ 1000 जोड़ों का सामूहिक विवाह होए इसके लिए अभी से ही लाभार्थियों का चयन किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर डॉ0 महेंद्र कुमार, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
2021-10-22
