मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत “महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के वृहद आयाम प्रदान करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को मिली प्रशंसा

मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत “महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के वृहद आयाम उन्मुखीकरण एवं संवेदीकरण विषयक वेबिनार में प्रतिभागियों को सारगर्भित एवं प्रेरक उद्बोधन प्रदान करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को मिली प्रशंसा

जनपद की मुख्य विकास अधिकारी ने “महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के वृहद आयाम उन्मुखीकरण एवं संवेदीकरण विषयक में प्रतिभागियों से साझा किए थे अपने अनुभव

जनपद के लिए बहुत ही गौरवान्वित पल

बताते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है कि हमारे जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे अपने विचारों को प्रस्तुत करने एवम नए आविष्कारों को लागू किए जाने हेतु जानी जाती है। उसी क्रम में *जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा वेब गोष्टी में प्रतिभागियों को संबोधित करने हेतु आमंत्रित किया गया है मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद की महिलाओं के उत्थान हेतु जो प्रयास आर्थिक एवं शैक्षिक स्तर पर किया है वह निश्चित रूप से प्रसंशनीय है साथ ही महिलाओं के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाने वाले भी है उनके इसी योगदान को देखते हुए उनको इस उद्देश्य के लिए चुना गया था, जिसके चलते मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से प्रतिभागियों को सारगर्भित एवं प्रेरक उद्बोधन प्रदान करने पर एस०सी०ई०आर०टी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी का आभार प्रकट करते हुए उनकी प्रशंसा की गयी । जनपद कानपुर देहात के लिए यह पल बहुत ही गौरवान्वित कर देने वाला है।

क्या खूब कहा गया है कि

मंजिल उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसले से उड़ान होती है
यह लाइनें बहुत लोगों ने पढ़ी और सुनी होगी, लेकिन जनपद कानपुर देहात की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने इसे खूब ठीक से समझा है और साबित कर दिया है कि हौसले के दम पर आसमां भी हासिल हो सकता है। दृढ़ संकल्प और हौसलों की मिसाल बनी मुख्य विकास अधिकारी ने यह करके दिखाया है जिनके अथक प्रयासों से जनपद निरंतर सभी मानकों पर खरा उतर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *