कानपुर बार एसोसिएशन में रोटरी क्लब आफ कानपुर शौर्य ने लगवाया नेत्र चिकित्सा शिविर
खैराबाद आई हॉस्पिटल और डॉक्टर पी एन महिंद्रा आई फाउंडेशन के सहयोग से रोटरी क्लब आफ कानपुर शौर्य ने बार एसोसिएशन हाल में नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया
सर्वप्रथम वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ पी एन महिंद्रा और कार्यक्रम आयोजक सुनील भल्ला का अधिवक्ता कल्याण समिति के सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया गया ।नेत्र चिकित्सा शिविर में सैकड़ों अधिवक्ताओं की आंखों का परीक्षण किया गया मोतियाबिंद और आंखों के लेंस निशुल्क लगाए जाने के लिए पंजीकरण किया गया पंजीकरण कराने वाली अधिवक्ताओं व उनके परिवारों का खैराबाद आई हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
कार्यक्रम आयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील भल्ला सचिव रोटरी क्लब आफ कानपुर शौर्य ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों के नेत्रों से संबंधित बीमारियों विशेषत: लेंस लगाने और मोतियाबिंद आदि के आपरेशन की निशुल्क व्यवस्था कराने के उद्देश्य किया गया है और हमारा प्रयास होगा कि भविष्य में भी इस तरह के नेत्र चिकित्सा शिविर लगते रहे।
प्रमुख रुप से अजय भदोरिया प रवीन्द्र शर्मा आशुतोष शुक्ला टीनू सर्वेश त्रिपाठी मोहम्मद जावेद सतीश त्रिपाठी संजीव कपूर अंकुर गोयल आयुष शुक्ला वीरेंद्र डोडि याल राकेश सिद्धार्थ विजय सागर अनूप शुक्ला मोहित शुक्ला आदि रहेl

