भाजयुमो ने कानपुर उत्तर की चारों विधानसभा जीतने की भरी हुकार

भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा जी की अध्यक्षता में भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर उत्तर जिले की जिला कार्यसमिति का आयोजन आज कल्याणपुर विधानसभा स्थित रॉयल प्रिन्स बैंक्वेट कानपुर नगर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

भाजयुमो कानपुर उत्तर जिला कार्यसमिति बैठक के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एम एल सी विधायक सलिल विश्नोई जी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास मूल मंत्र पे कार्य करती है क्या कभी अन्य पार्टीयों ने किसी एक का सम्मान किया है ये हमारी पार्टी की विचारधारा है जो कि एक पूंजी पति को जो सम्मान मिलता वही सम्मान एक निम्न वर्क के नागरिक को भी मिलता है..
मुख्य अतिथि के रूप भाजयुमो प्रदेश मंत्री बहन अंजली चौहान जी ने बैठक में आए हुए समस्त जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और मंडल महामंत्री से परिचय प्राप्त करते हुए अपने उद्बोधन से आए हुए सभी युवाओं में ऊर्जा का संचार किया।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील बजाज जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अधिकार के साथ राजनीति कर सकता है। जिसमें मंडल एवं बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। अन्य पार्टियां प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह है। जिसमें सिर्फ एक ही वंश का राज चलता है। कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि पहले की सरकारों के दौरान पाकिस्तान एवं आतंकवादी रोजाना लोगों को मारते थे सेना पर पत्थर बरसाते थे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अगर वे एक गोली चलाते हैं तो 100 गोली चलाने का काम भारतीय सैनिक कर रहे हैं।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह जी ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई लेकिन कहीं भी पूरे देश में कोई खून खराबा नहीं हुआ। राम मंदिर के मुद्दे पर भी जल्दी ही सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ गया और भव्य राम मंदिर बनना भी शुरू हो गया। घर-घर शौचालय बनाना हो या करोड़ों जनधन योजना के खाते खुलवाकर कर सभी सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में भेजने का कार्य किया।

भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी जी ने कहा ऐसी सैकड़ों योजनाएं जो भाजपा की सरकार में वर्तमान में चल रही हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का कार्य युवा मोर्चा का कार्यकर्ता करेगा।
जिला कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा जी ने आए हुए अतिथि गणों का विस्तृत परिचय करते हुए वादा किया कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव कानपुर उत्तर के अंतर्गत चारों विधानसभा जीते के इतिहास रचेंगे एवं साथ ही कहा की युवा मोर्चा कानपुर उत्तर का प्रत्येक कार्यकर्ता कानपुर उत्तर की चारों विधानसभाओं पर कार्य करके भाजपा के प्रत्याशी को जीत दिलाएगा।

कार्यक्रम में संकल्प पत्र का विस्तृत विवरण जिला उपाध्यक्ष शिवेश दुबे जी एवं जिला उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी जी ने किया। जिसका सभी ने हाथ उठाकर ओम् ध्वनि के अनुमोदन एवं समर्थन किया।

कार्यसमिति बैठक के दूसरे सत्र मे भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू जी द्वारा तीन संगठनात्मक, राजनीतिक एवं समाजिक विषयों पर अपनी बात रखी। युवा पदाधिकारीओ को अगले 80 दिनों के भीतर सभी मंडलों पर प्रवास कर संगठन के विषय में एवं भाजपा सरकार की योजनाओं के विषय में जन संपर्क कर के प्रचार प्रसार करने का कार्य किया। ज्यादा से ज्यादा नमो ऐप को डाउनलोड करवाने और मन की बात कार्यक्रम अपने बूथ पर सुनने का आवाहन किया।
भाजयुमो प्रदेश मंत्री अरविंद राज त्रिपाठी जी ने कहा कि लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ने की आपकी जीवटता, कठोर परिश्रम एवं असंभव को संभव कर देने वाली आपकी रणनीतिक क्षमता, एक कार्यकर्ता के रूप में सभी को हमेशा चकित करती हैं..
जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा जी ने कार्यसमिति में आए हैं अतिथि गंणो सुनील बजाज जी, सलिल विश्नोई जी, अरुण पाठक जी, सुरेंद्र मैथानी जी, नीलिमा कटियार जी अरविंद राज जी, अंजली चौहान जी, संतोष शुक्ला जी, प्रमिला पाण्डे जी, कमलावती जी, सुरेश अवस्थी जी, सुनील साहू जी, अमित बाथम जी, आदि को मोती की माला एवं स्मृति चिन्ह् देकर स्वागत एवं सम्मानित किया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद किया…कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा
जिला महामंत्री पवन गुप्ता जी द्वारा की गयी….इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा जी, आशीष अग्रवाल जी, शिवेश दुबे जी, जिला मीडिया प्रभारी अजय दीक्षित, पवन गुप्ता जी, परमवीर जी, सौरभ तिवारी जी, अभिमानु सक्सेना जी, ऋतुराज जी, नितेश जी, सचिवेन्द्र जी, कौशलेंद्र जी, मीनाक्षी जी, प्रशांत जी, अनुराग जी, सलिल जी, मुन्ना जी, विवेक, शयांश पांडे, मुनेश, रजत, आदि जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *