कोपरगंज स्थित माल गोदाम के कार्यालय में विस्तृत वार्ता हुई

कानपुर महानगर के विकास व व्यापार में बाधा व विकराल जाम का मुख्य कारण बनी मंधना से अनवरगंज तक रेलवे लाइन हटाकर मंधना से पनकी की ओर स्थानांतरित करने के एकमात्र विकल्प की मांग व अन्य मुद्दों के लिए उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार से कोपरगंज स्थित माल गोदाम के कार्यालय में विस्तृत वार्ता हुई ,केंद्रीय रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया,जी एम ने कहा कि अनवरगंज से मंधना ट्रेक हटाने के लिए तीन विकल्पों पर विचार चल रहा है,जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा ,कोपरगंज माल गोदाम में पीने के पानी 10 पॉइंट ,शौचालय ,ट्रक पार्किंग व सड़क भी बनेगी।
आज भरतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री व कानपुर विकास संकल्प समिति के संयोजक ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष स. गुरुजिन्दर सिंह ,महानगर महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने,संग़ठन महामंत्री चन्द्राकर दीक्षित ,संयुक्त महामंत्री संजय मिश्रा,युवा वरिष्ठ महामंत्री आशीष मिश्रा के नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन डरोलिया उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद व अनुराग साहू ,युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन गुप्ता ,जयंती कनोडिया,सत्यम मिश्रा ,दिनेश शुक्ला आदि सौ व्यापारी कानपुर महानगर के विकास व व्यापार में बाधा व विकराल जाम का मुख्य कारण बनी मंधना से अनवरगंज तक रेलवे लाइन हटाकर मंधना से पनकी की ओर स्थानांतरित करने के एकमात्र विकल्प की मांग व अन्य मुद्दों के लिए उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार से कोपरगंज स्थित माल गोदाम के कार्यालय में विस्तृत वार्ता हुई और केंद्रीय रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
महा प्रबंधक एन सी आर प्रमोद कुमार ने कहा कि अनवरगंज से मंधना ट्रेक हटाने के लिए रेलवे सहित पांच सरकारी विभागों के सर्वे के आधार पर तीन विकल्पों पर विचार चल रहा है और उन्होंने आश्वाशन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा।उन्होंने समस्या सुनने के बाद कोपरगंज माल गोदाम में पीने के पानी 10 पॉइंट ,शौचालय ,ट्रक पार्किंग भी बनेगी और कोपरगंज माल गोदाम में जल्द ही सड़को की मरमत व और सुविधाएं भी बढ़ाई जाएगी।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने महा प्रबंधक प्रमोद कुमार से विस्तृत वार्ता में कहा कि कानपुर महानगर के विकास व व्यापार में बाधा ,महानगर की एक ज्वलन्त समस्या व विकराल जाम का मुख्य कारण बनी मंधना से अनवरगंज तक रेलवे लाइन से लगने वाले जाम से प्रभावित होते व्यापार लगातर चौपट हो रहा है।कोरोनाकाल मे इस ट्रैक पर कम ट्रेन चलने के बावजूद क्रॉसिंग बन्द होने के कारण क्रॉसिंग पर बार -बार विकराल जाम लग रहा है । पिछले दिनों कल्याणपुर के पास बगिया क्रॉसिंग में बीमार एक बैंक मैनेजर बाबूराम गौड़ की जाम में फसने के दौरान मृत्यु हो गई थी।हम व हमारे व्यापारी साथी पिछले 12 वर्षों से अनवरगंज से मंधना रेलवे लाइन को हटाकर मंधना से पनकी की ओर स्थानांतरित करने के एकमात्र विकल्प की मांग के सबन्ध में किसी न किसी रूप में लगातार आंदोलनरत है । हम लोगो ने सैकड़ो बार रेलवे के अधिकारियों ,रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व अधिकारियों और वर्तमान व पिछली सरकारों में भारत सरकार के रेल मंत्री व रेल राज्य मंत्री और अन्य कई केंद्रीय मंत्रियों को ज्ञापन दे चुके है । हम कानपुर के सभी जनप्रतिनिधि इस रेलवे लाइन स्थानांतरित करने के पक्ष में है।
आगे सुझाव देते हुए कहा कि जी टी रोड पर विकराल जाम का मुख्य कारण बनी मंधना से अनवरगंज तक रेलवे लाइन के समानांतर मंधना के करीब आई आई टी से मेट्रो जल्द आने से इस रास्ते पर यात्रियों के आने जाने का एक विकल्प इस मेट्रो के रूप में होने के उपरांत हमारी मांग के अनुसार इस रेलवे लाइन के हटने पर सभी रेलवे क्रॉसिंग भी समाप्त हो जाएंगी जिससे गुमटी न 5 ,80 फ़ीट रोड, जरीब चौकी,रावतपुर व कल्यानपुर सहित इसके आस पास की प्रभावित बाज़ारो के व्यापारियों को विकराल जाम से निजात मिलेगी और इन बाज़ारो का व्यापार बढ़ने से सरकार को ज़्यादा से ज़्यादा राजस्व का फायदा मिलेगा। कानपुर को उत्तर व दक्षिण के दो हिस्से में बांटने वाली इस रेलवे लाइन के हटने से शहर को विकराल जाम से राहत मिलने से जाम की वजह से प्रत्येक दिन लाखो रुपए का पेट्रोल डीजल बर्बाद होने के साथ इसकी वजह से होने वाले प्रदूषण से भी निजात मिलेगी। इस ट्रैक के हटने से इसके आसपास बने सरकारी व बड़े प्राइवेट अस्पतालों में आने जाने वाले गंभीर मरीज़ों को भी बहुत बड़ी राहत मिलेगी। भीषण गर्मी व सर्दी में रेलवे क्रॉसिंग बन्द होने से फसे हुए स्कूली बच्चों को भी जाम से राहत मिलेगी। इस ट्रेक के हटने से अरबो रुपये की धनराशि की लगभग 18 किमी लम्बी ज़मीन खाली होगी इससे कम धनराशि में मंधना से पनकी की ज़मीन अधिग्रहण सहित नया ट्रेक भी बिछ जाएगा । इस अनवरगंज से मंधना तक रेलवे लाइन स्थानान्तरित होने से इस लाइन के मध्य पड़ने वाली कई क्रॉसिंगों पर पुल बनने की भी आवश्यकता समाप्त हो जाएगी जिससे इन पुल में केंद्र व प्रदेश सरकारों की लगने वाली भारी धनराशि की भी बचत होगी । अनवरगंज-मंधना रेलवे लाइन पर अन्य विकल्पों में सबसे ज़्यादा व्यस्त क्रॉसिंग से जुड़ा और सबसे बड़े जरीब चौकी चौराहे पर ओवर ब्रिज के लिए सर्वे इस जगह पर बड़े बड़े नाले होने की वजह से फेल हो चुका है और इसी तरह गुमटी क्रॉसिंग में भी नाले की वजह से पुल बनने का सर्वे फेल हो चुका है जब सबसे व्यस्ततम जरीब चौकी पर ओवरब्रिज नही बन सकता है तो अन्य ओवर ब्रिज का कोई मतलब नही है। पिछले वर्ष सन 2020 में रेलवे सहित पांच सरकारी विभागों द्वारा किये गए सर्वे में जरीब चौकी व गुमटी में बड़े बड़े नाले होने से ओवरब्रिज न बन पाने की वजह से इस मामले में सबसे सही उचित व एकमात्र विकल्प अनवरगंज से मंधना रेलवे लाइन हटाया जाना ही बताया गया है इसलिए इस मामले में जल्द निर्णय लिया जाय।
यह भी कहा कि रेलवे गोदाम के अंदर की समस्याओं में सड़क आदि की मरम्मत व चूहे से खाद्यान्न को काटने से होने वाले नुकसान से बचाया जाए।
फर्टीलाइजर के व्यापारी जयंती कनोडिया ने कोपरगंज स्थित रेलवे से में समस्याओं रेलवे गोदाम परिसर में चोरियों को रोका जाय,प्रकाश व्यवस्था की जाय । रेलवे परिसर में अतिरिक्त लगने वाले डेमरेज /वारफेज को कम किया जाय ।
कोपरगंज के लोकल ट्रक सर्विस यूनियन के महामंत्री अब्दुल वाहिद ने कहा कि रेलवे माल गोदाम में पर्याप्त आरपीएफ चौकी व्यवस्था की जाये ।ट्रकों की पार्किंग के लिए रेलवे परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की जाय। रेलवे परिसर में पीने की पानी की कोई व्यवस्था नहीं है पीने के पानी की व्यवस्था की जाए।रेलवे परिसर में कहीं पर भी शौचालय की व्यवस्था नहीं है परिसर में शौचालय की व्यवस्था की जाए । रेलवे परिसर में आवारा जानवरों के आने-जाने पर पाबंदी लगाई जाए।रेलवे परिसर में पर्याप्त मात्रा में लाइटिंग की व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *