हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और बेटे आर्यन खान पर तीखा हमला बोला

कानपुर। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और बेटे आर्यन खान पर तीखा हमला बोला। हाल ही में जारी किए वीडियो में उन्होंने कहा कि अपने बेटे को बेल नहीं दिला पा रहा, जेल से नहीं निकलवा पा रहा। किस काम का बादशाह खान है। आजकल मन्नत वालों की भी मन्नत नहीं पूरी हो पा रही है। बता दें कि राजू आर्यन खान के अरेस्ट होने के बाद लगातार शाहरुख खान पर हमलावर हैं।

राजू ने कहा कि 23 साल के लड़के के पीछे पड़े हैं। ठीक है सप्लायर से दोस्ती हो गई। हो सकता है कि सप्लायर के साथ ऐसा ही बैठ जाता होगा। उनसे दोस्ती होगी, लेकिन कमाता नहीं होगा। आर्यन चाहे तो क्रूज खरीद ले पूरा। पूरा का पूरा जहाज ले आए अपने घर। कोर्ट कचहरी का तरीका पसंद नहीं है। अपने अंदाज में राजू ने कहा कि क्रूज पर पार्टी के लिए हमे भी न्योता आया। आगे कहा कि क्रूज का खाना तो पसंद है, लेकिन बाद का खाना एनसीबी वाले जो खिलाते हैं, वो पसंद नहीं आएगा।

राजू ने तंज कसते हुए कहा कि आर्यन का इतना प्रचार हो गया है कि शाहरुख 100 करोड़ भी खर्च कर देते इतनी टीआरपी नहीं मिलती। फिल्म बनाए और तुरंत लांच कर दें। पिपुल लाइक्स ड्रग्स। लोगों को मशहूर होने के फंसने में मजा आती है।

आर्यन खान को लेकर बनाए वीडियो में राजू ने बालीवुड एक्टर संजय दत्त पर तीखी बातें बोली। कहा कि लोगों नशेड़ी लोगों पर बनी फिल्में जनता लाइक करती है। संजू मूवी में भी यही तो दिखाया गया है कि कैसे नशेड़ी लोग मशहूर होते हैं। ऐसी मूवी देखकर लोग बहुत खुश होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *