हिन्दुओं पर हमले के विरोध में शान्ति पूर्वक भजन गाकर अपना विरोध जताया

कानपुर। गाँधी प्रतिमा फूलबाग पर इस्कान मंदिर के भक्त जन बांगलादेश में हुए हिन्दुओं पर हमले के विरोध में शान्ति पूर्वक भजन गाकर अपना विरोध जताया।

विदित हो कि पिछले दिनो नवरात्रि पर्व पर बांगलादेश में हुए पंडालों और मंदिरों पर हुई आगजनी और पुजारी की हत्या के विरोध में आज फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर इस्कान मंदिर के भक्त, भारत विकास परिषद, बृह्मकुमारी जैसी संस्थाओं ने भी अपना विरोध प्रकट किया। तथा भारत सरकार से माँग की है की पूरे विश्व में जंहा जंहा हिन्दुओं पर आक्रमण हो रहे हैं सरकार संज्ञान मे लेकर उचित कार्यवाही करे, इस्कान मंदिर के पुजारी कुर्मावतार ने निशंक न्यूज से बात करते हुए बताया की अगर यह हिंसा नहीं रुकी तो हम भक्तजन इसी प्रकार भजन गा कर अपना विरोध करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *