कलेक्ट्रेट सभागार में कल संपन्न होने वाली UPPSC परीक्षा के संबंध में बैठक आहूत की गयी

कानपुर नगर। जिलाधिकारी श्री विशाख जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कल संपन्न होने वाली UPPSC परीक्षा के संबंध में बैठक आहूत की गयी । जिलाधिकारी ने कहा कि कल दो पालियों में परीक्षा सम्पन्न होनी हैए जिसमें 53 हजार परीक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे है। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। उन्होंने कहा कि केन्द्र प्रभारी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट समय से परीक्षा केंद्रों में पहुचे और वहां की व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखे । इस बात कर विशेष ध्यान रखा जाए कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो।
बैठक में ADM(F/R), DIOS तथा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *