दरिंदे पति ने करवा चौथ के दिन पत्नी को बेरहमी से पीटा

कानपुर-नवाबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली डॉक्टर पारुल सिंह ने आज सुबह एक दो मिनट का वीडियो जारी कर अपने पति डॉ सिद्धार्थ सिंह पर आरोप लगाया कि डॉ सिद्धार्थ और उनके परिवार वालो ने मिलकर उन्हें जमकर पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी है।
पारुल के पिता ने बताया कि पारुल और सिद्धार्थ दोनो ही कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर है दोनों की शादी हुए 17 साल बीत चुके है दोनो के एक 15 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है लेकिन डॉ सिद्धार्थ अक्सर पारुल को पीटते है और आज सुबह भी उन्होंने पारुल के साथ मारपीट की । डॉ सिद्धार्थ का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *