रचनाये मार्मिक हृदय स्पर्श करती

डाॅ जहान सिंह ‘जहान ‘ की प्रथम काव्य कृति ‘एक जहान ऐसा भी ‘ का विमोचन आर्य नगर स्थित अरे वाह  होटल  कानपुर मे आयोजित किया गया। पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि डाॅ देवर्षि शर्मा, विशिष्ट अतिथि कृष्ण कान्त अवस्थी, अध्यक्ष शिव शरण त्रिपाठी, वक्ता डाॅ राकेश  शुक्ला, डाॅ रेनू दीक्षित के द्वारा सम्पन्न हुआ। डाॅ देवर्षि शर्मा ने रचनाकार के प्रथम प्रयास की सरहाना की और लिखते रहने को प्रोत्साहित  किया। डाॅ रेनू दीक्षित ने कहा रचनाये मार्मिक हृदय स्पर्श करती तथा जीवन जगत से जुडी है। डाॅ राकेश शुक्ल ने कहा कि कवि अपनी रचनाओ के माध्यम से समाज मे जागरण का मंत्र  फूंकना चाहता है। कृष्ण कान्त अवस्थी ने कहा कविताए पर्यावरण, मानव जीवन और पशु पक्षिंयो के नजदीक ले जाती है। अघ्यक्ष  श्री शिव शरण त्रिपाठी ने कहा एक एक रचना दिल को छूने वाली है। इस समारोह के सूत्रधार डाॅ विनोद त्रिपाठी संस्थापक विकासिका ने पुस्तक से काव्य पाठ  किया और सफलता की कामना की। आत्मीयजनो ने काव्य  कृति से रचना पाठ  किया। मंच का संचालन श्रवण शुक्ल ने और सरस्वती अर्चना डाॅ शशी शुक्ल ने की। डाॅ देवर्षि शर्मा ने डाॅ जहान सिंह व उनकी पत्नी मिथिलेश कुमारी को पुष्प माला द्वारा आशीष  प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *