आजदिनांक24.10.2021कोअग्निशमन केन्द्र उन्नाव के परिसर में पुलिस अधीक्षक उन्नाव महोदय के निर्देशानुसार दीपावली त्यौहार के अवसर पर लाईसेंसी आतिशबाजों आग बुझाने, सुरक्षित आतिशबाजी विक्रय करने के लिए श्री शिवदरस प्रसाद अग्निशमन अधिकारी उन्नाव प्रशिक्षण दिया गया। आतिशबाजी की दुकान पर पटाखों से सटाकर हाइलोजन लाइट का प्रयोग नहीं किया जाएगा। दुकानों पर पटाखों को चलाकर ग्राहकों को नहीं दिखाया जाएगा अर्थात डेमो नहीं दिया जाएगा। दुकानों से लगभग 35 मीटर की दूरी पर मोटरसाइकिल ,कार एवं अन्य वाहनों को खड़ा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएगा ।दुकानों पर प्रकाश व्यवस्था हेतु बिजली के तार के जोड़ों पर पोर्सलीन कनेकटरों का प्राविधान बेहतरीन तरीके से किया जाएगा ।दुकान पर किसी भी दशा में मोमबत्ती,लैम्प , लालटेन ,दियासलाई लाइटर का प्रयोग नहीं किया जाएगा। दुकान के सामने पुलिस कंट्रोल कक्ष-9454417447, फायर स्टेशनों-9454418660,9454418662,9454418664,9454418665 एवं अन्य आकास्मिक सेवाओं का मोबाइल नंबर अंकित किया हुआ पट्टिका लगाई जाएगी। दुकानों पर 18 वर्ष से कम आयु का बच्चा ,मंदबुद्धि व्यक्ति एवं विकलांग व्यक्ति किसी भी दशा में कार्य नहीं करेगा ।दुकानों के सामने धूम्र निषेध का बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा।
आतिशबाजी की बिक्री की अस्थाई दुकान और अज्वलनशील सामानों से बनाया जाएगा जैसे लोहे की सीट या एस्टेट सीट से दाएं बाएं पीछे और ऊपर दुकान तैयार किया जाएगा ।एक समूह में 50 दुकान से अधिक लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दो दुकानों के बीच में 3 मीटर की दूरी होगी। आतिशबाजी की अस्थाई दुकान किसी भी दशा में टेंट, कनात ,कपड़े इत्यादि से नहीं बनाई जाएगी।
का दिशा निर्देश दिया गया।
सुरक्षित दीपावली त्यौहार मनायें जाने की हार्दिक शुभकामनाएं सहित प्रशिक्षण समाप्त किया गया।
2021-10-24
