कानपुर नगर
केस्को द्वारा माननीय मुख्यमत्री जी एवम माननीय ऊर्जा मंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश के घरेलू एवम वाणिज्यिक विद्युत उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी की घोषित की गई एक मुश्त समाधान योजना के संदर्भ में कानपुर नगर के सभी सांसद, सभी विधायकगण, सभी पार्षदों, माननीय महापौर जी, जिलाधिकारी एवं मंडलायुक्त महोदय को माननीय ऊर्जा मंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा जी का पत्र व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हे अथवा उनके जन संपर्क अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता एवम अधीक्षण अभियंता द्वारा हस्तगत किए गए है तथा योजना मे आच्छादित होने वाले विद्युत उपभोक्ताओं को योजना का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित करने को अनुरोध किया गया है। इस ओ टी एस योजना मे आच्छादित होने वाले लगभग एक लाख घरेलू एवम 5 किलो वॉट भार तक वाले वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को योजना मे मिलने वाली छूट एवम जमा होने वाली राशि की सूचना संबंधी नोटिस प्राप्त करा दिए गए है तथा एस एम एस के माध्यम से पंजीकृत मोबाइल पर विवरण भेज दिया गया है। आप सभी सम्मानित मीडिया कर्मी और पत्रकार बंधुओं से अनुरोध है कि इस ओ टी एस योजना के संबध में अपने स्तर से भी उपभोक्ताओं को जागरुक करने की कृपा करे और अपना सहयोग प्रदा करे।
केस्को सदैव आपकी सेवा मे तत्पर।
2021-10-24
