कानपुर नगर, दिनांक 25 अक्टूबर, 2021 (सू0वि0)
प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पाण्डु नगर, कानपुर श्री के0एम0सिंह ने बताया है कि जनपद में संचालित समस्त राजकीय औद्यो० प्रशि0 संस्थानों में तृतीय चरण प्रवेश प्रक्रिया के उपरान्त रिक्त सीटों के सापेक्ष पूर्व आवेदनकर्ताओं से नये विकल्प एवं नये आवेदनकर्ताओं से दिनांक 22 अक्टूबर 2021 तक आवेदन मांगे गये थे । जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश अभी तक किसी चरण में नहीं हुआ है एवं गृह जनपद कानपुर है। ऐसे अभ्यर्थी www.scvtup/in से अपनी रैंक का प्रिन्ट आउट निकाल कर विकल्पों के साथ संस्थानों में दिनांक 27 अक्टूबर 2021 सांय 4ः30 बजे तक जमा कर सकते हैं। रैंक वरीयता क्रम में जमा किये गये आवेदन पत्रों से चयनित अभ्यर्थियों की सूची सूचना पट् पर दिनांक 28.10.2021 को सांय 4ः30 बजे तक चस्पा कर दी जायेगी। चयनित अभ्यर्थियों को दिनांक 29.10.2021 सांय 5ः00 बजे तक प्रवेश लेना अनिवार्य है।
उक्त तिथियों के उपरान्त किसी भी प्रकार का विचार करना संभव नहीं होगा।
———————–
2021-10-25
