पूर्व खिलाड़ी व खेल प्रशिक्षक भुखमरी की कगार पर

प्रदेश की योगी की भाजपा सरकार की खेल के प्रति उदासीनता के कारण पूर्व खिलाड़ी व खेल प्रशिक्षक भुखमरी की कगार पर — हसन सिद्दीकी

कानपुर l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में खेल प्रकोष्ठ के वर्तमान व पूर्व खिलाड़ियों की एक आवश्यक बैठक सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में संपन्न हुई बैठक में खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी माननीय हसन सिद्दीकी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।

बैठक में सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने खेल प्रकोष्ठ के वर्तमान व पूर्व खिलाड़ियों के साथ मिलकर मुख्य अतिथि माननीय हसन सिद्दीकी का माला पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय हसन सिद्दीकी जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की योगी की भाजपा सरकार की उदासीनता के कारण पूर्व खिलाड़ियों व खेल प्रशिक्षकों को वेतनमान ना दिए जाने के कारण उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है वह अब पकौड़े बेचने को मजबूर हैं इसकी समाजवादी पार्टी कटु शब्दों में निंदा करती है हसन सिद्दीकी ने आगे बताया कि भाजपा सरकार में पूर्व खिलाड़ियों व खेल प्रशिक्षकों को अपना मान सम्मान बचाना मुश्किल हो गया है उत्तर प्रदेश इतना बड़ा राज्य होने के बावजूद सिर्फ पूरे प्रदेश में 450 खेल प्रशिक्षक जिसमें 377 कार्यरत खेल प्रशिक्षकों को सरकार द्वारा मानदेय ना मिलने के कारण बहुत ही दयनीय स्थिति में अपना जीवन यापन कर रहे हैं माननीय अखिलेश यादव जी ने अपनी सरकार में खेल प्रशिक्षकों को 25 हजार वेतन देकर राहत पहुंचाने का कार्य किया था खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से भर पूर स्वास्थ्य संबंधी डाइट मिलनी चाहिए परंतु सरकार की उदासीनता के कारण पूर्व खिलाड़ी वह खेल प्रशिक्षक उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी ने अपने शासनकाल में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए यश भारती और रानी लक्ष्मीबाई खेल पुरस्कार देकर खिलाड़ियों का मान सम्मान बढ़ाकर राहत पहुंचाने का कार्य किया था खिलाड़ियों के लिए लखनऊ में 70 एकड़ जमीन पर इकाना स्टेडियम बनाकर खिलाड़ियों को खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने का कार्य किया है पर अब भाजपा की योगी सरकार इकाना स्टेडियम को अपनी उपलब्धि बताकर जनता को मूर्ख बनाने का कार्य कर रही है जनता के सामने योगी की भाजपा सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है सपा शासनकाल में ही पूर्व खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का मान सम्मान सुरक्षित है आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बना कर पूरे प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी।

बैठक में सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान नगर उपाध्यक्ष टिल्लू जयसवाल महेंद्र सिंह यादव शाह आलम नूरी मालिक अरविंद शर्मा अजय चौरसिया अकील अहमद आफताब खान विनोद सैनी शिवराम बाल्मिक सोनू कुरैशी जानकी वर्मा खुर्शीद आलम आरिफ भाई सलमान आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *