बढ़ती बेतहाशा महंगाई पर अपना नियंत्रण खो चुकी केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार

बढ़ती बेतहाशा महंगाई पर अपना नियंत्रण खो चुकी केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें। बढ़ती बेतहाशा महंगाई के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर टूटी

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में देश व प्रदेश में बढ़ती बेतहाशा महंगाई पेट्रोल डीजल रसोई गैस व अन्य रोजमर्रा की जीवन उपयोगी वस्तुओं के दामों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में आज नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल घंटाघर चौराहे पर जब जब भाजपा आई है कमरतोड़ महंगाई है खा गई शक्कर पी गई तेल यह देखो मोदी का खेल मोदी योगी मुर्दाबाद मुर्दाबाद पेट्रोल डीजल रसोई पर की गई मूल्यवृद्धि वापस लो वापस लो मोदी योगी हाय हाय समाजवादी पार्टी जिंदाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों के साथ विशाल धरना व घंटा घर चौराहा पर घूम घूम कर विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ महंगाई के विरोध में जबरदस्त विरोध दर्ज कराया गया।

धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि जब जब देश और प्रदेश में भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब तब देश और प्रदेश की जनता को बेतहाशा बढ़ती महंगाई का सामना करना पड़ा है बढ़ती महंगाई पर अपना नियंत्रण खो चुकी केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के मुखिया मोदी और योगी नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए बढ़ती महंगाई के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर टूट गई है आज पेट्रोल ₹105 लीटर डीजल ₹97 लीटर गैस सिलेंडर ₹920 प्रति सिलेंडर हो गया है भाजपा ने विगत 2017 2019 के चुनाव में जनता से अच्छे दिन लाने का वादा करके देश की जनता को कमरतोड़ महंगाई की आग में झोंक कर जनता को अच्छे दिन लाने लाने का एहसास करा दिया है केंद्र और प्रदेश की दोनों सरकारों ने जनता से किए गए एक भी वादे पूरे नहीं किए और अपने वादों से मुकर गई है।

डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि आज सरसों का तेल ₹225 लीटर रिफाइंड ₹180 लीटर आटा ₹28 किलो अरहर की दाल ₹130 किलो मूंग की दाल ₹120 किलो उर्द की दाल ₹180 किलो चने की दाल ₹100 किलो आलू ₹30 टमाटर ₹80 प्याज ₹70 व अन्य जीवन उपयोगी वस्तुओं के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई रोकने में असफल साबित हो गई है बढ़ती महंगाई के कारण गरीब जनता व मध्यम वर्गीय परिवारों को अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है डीजल पर की गई मूल्य वृद्धि से माल भाड़ा बढ़ने से महंगाई ने सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है केंद्र व प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार के कानों में महंगाई से कराह रही जनता की आवाज की जू नहीं रेंग रही है दोनों सरकारें कह रही हैं कि देश में महंगाई रोकना सरकार के हाथों में नहीं है जिन गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री द्वारा उज्जवला योजना के अंतर्गत फ्री गैस सिलेंडर दिए गए थे उन परिवारों के पास अब दोबारा गैस भरवाने के लिए पैसे नहीं हैं इन परिवार वालों ने गैस सिलेंडर को घर के एक कोने में रख दिया है गांवों व कस्बों में महिलाएं मिट्टी के चूल्हे में लकड़ी जला कर खाना पकाने को मजबूर हो गई है।

विधायक हाजी इरफान सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ती बेतहाशा महंगाई के कारण प्रदेश व देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है जनता महंगाई के बोझ तले दबकर करहा रही है आज देश की जनता की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है देश व प्रदेश से व्यापार वह कारोबार के अवसर समाप्त होने पर रोज कमाने खाने वालों पर महंगाई का असर ज्यादा देखा जा रहा है 1 साल में महंगाई दुगनी रफ़्तार से बढ़कर दोगुनी से ऊपर हो गई है महंगाई के कारण केंद्र प्रदेश की सरकारें जनता के मुंह से निवाला छीन रही हैं केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार देश व प्रदेश से गरीबी हटाने के बजाय गरीबों को ही इस देश से मिटा देना चाहती है।

धरना प्रदर्शन में विधायक हाजी इरफान सोलंकी नगर उपाध्यक्ष सुभाष द्विवेदी अजय यादव अज्जू टिल्लू जयसवाल नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर जमालुद्दीन जुनैदी श्रेष्ठ गुप्ता निखिल यादव दीपक खोटे अंबर त्रिवेदी शिवराम वाल्मीकि मुनाफुद्दीन आबिद हसन उदय द्विवेदी शरद पांडे मोहम्मद सरिया मुनाफ उद्दीन नंदलाल जायसवाल इंद्रजीत यादव आसिफ कादरी अनूप यादव शिवराम बाल्मिक विनोद सैनी रमेश यादव मुन्ना बरकाती नवीन जय नीरज पुष्पेंद्र द्विवेदी हाजी इशरत रईस अंसारी आलम अंसारी राशिद इदरीसी अन्नू गुप्ता अनिल मिश्रा हाजी यूनुस बदरे असद सिद्दीकी अमित चौरसिया मनोज चौरसिया अक्षत श्रीवास्तव गोपाल ठाकुर जीशान अहमद प्रमोद यादव विक्की जायसवाल राकेश पांडे अंकित यादव विजेंद्र यादव वीरेंद्र बालमिक अनुज निगम कृपाशंकर त्रिवेदी चांद मियां बंटी बाल्मिक कुणाल बाल्मिक सनी निगम अमित कटियार मालू गुप्ता विनोद पाल निखिल सूरज प्रताप यादव अनवर सिंह यादव शेर सिंह चरण सिंह संजय यादव अनिल चौबे आज सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *