कानपुर-थाना बेकनगंज के यतीमखाना चौकी प्रभारी मोहम्मद नईम खान की विदाई बड़े धूमधाम से हुई।
बेकनगंज थाना प्रभारी नवाब अहमद और थाने के सभी स्टाफ ने मोहम्मद नईम खान को फूलों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
सब इंस्पेक्टर नईम खान की विदाई पर क्षेत्री लोगों की आंखें गम से नम हो गई क्योंकि जब से मोहम्मद नईम खान ने यतीमखाना चौकी का भार संभाला था तब से उन्होंने बहुत ही इमानदारी और कुशलता से अपना कार्य किया,उनके कार्य क्षेत्र में किसी को भी उनसे कोई समस्या नही थी।
सभी ने यही कामना के साथ उन्हें विदा किया कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत और ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाते रहे।

2021-10-26
