स्थानीय फोर्स के साथ रूट मार्च कर लोगों को जागरूक किया

कानपुर नगर। कानपुर पुलिस कमिश्नर कानपुर असीम अरुण के निर्देशन में ए डी सी पी ट्रैफिक राहुल मिठास ने मेट्रो रूट खुदाई आगामी दिवाली त्यौहार को लेकर ।बिरहाना रोड फूलबाग नरोना ,एक्सप्रेस रोड नयागंज तक यातायात विभाग थाना स्थानीय फोर्स के साथ रूट मार्च कर लोगों को जागरूक किया ,
राहुल मिठास में व्यापारियों को कहा आप लोग रोड पर अपने समान को बिक्री हेतु ना फैलाए।
जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा का सामना करना पड़े अपने बाहनो को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें जिससे आपको चालान व जुर्माना की विषम परिस्थिति का सामना ना करना पड़े इस दौरान अभियान में इंस्पेक्टर फीलखाना सतीश चंद साहू एल आई यू संजीव दीक्षित यातायात से राजवीर सिंह आदि के साथ बिरहाना रोड ज्वेलर्स व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष महेश चंद्र जैन कानपुर महानगर सराफा एसोसिएशन महामंत्री अशोक बाजपेई उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज एसोसिएशन मुकुल वर्मा तथा संदीप महेंद्र राजेंद्र अग्रवाल आदि मुख्य रूप मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *