चौबेपुर !थाना क्षेत्र के पनऊ पुरवा गांव में सोमवार देर रात पड़ोसियों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ दलित की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई घटना में महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए हैं हैरानी की बात तो यह है कि खूनी संघर्ष के दौरान संबंधित थाने के पुलिस मौके पर मौजूद थी पड़ोसी युवकों ने धारदार हथियार से परिवार पर हमला बोल दिया मारपीट के दौरान एक की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए !
परिजनों के मुताबिक हलका इंचार्ज गोपीकृष्ण अग्रवाल की लापरवाही से बड़ी घटना हुई गाँव में पूर्व में भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी है इस घटना से गाँव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है !
मिली जानकारी के अनुसार चौबेपुर थाना क्षेत्र के पनऊपुरवा गांव में 4 महीने से चल रहे विवाद में देर रात पड़ोसियों ने दलित परिवार पर हमला बोल दिया इस हमले में दलित परिवार के एक बुजुर्ग की मौत हो गई परिवार के पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं गांव वालों के मुताबिक आनंद कुमार कुरील और श्री कृष्ण त्रिवेदी का विवाद काफी समय से चल रहा था कुछ समय पहले आनंद के बेटे रवि ने मामले में केस भी दर्ज कराया था ,लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की इस बीच दोनों के बीच कई बार विवाद हो गया सोमवार की देर रात विपक्षी परिवार ने एकजुट होकर दलित परिवार के घर पर हमला बोल दिया आरोप है कि धारदार हथियारों से लैस होकर उन्होंने घर का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुस कर जो मिला उसे मारने लगे इसी दौरान जमकर पथराव भी हुआ मारपीट में घायल आनंद कुमार की मौत हो गई जबकि आनंद कुमार के पत्नी आशा देवी बहू संदीपा भाई जयनाथ घायल हो गए मृतक के परिजनों का आरोप है की मारपीट सब पुलिस के सामने हुई है घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है !
काफी गहमागहमी के बीच एसपी आउटर बिल्हौर विधायक भगवती सागर के बीच काफी नोकझोंक भी विधायक ने पुलिस को बचाने का आरोप लगाया वहीं एसपी आउटर अष्टभुजा प्रसाद ने विधायक की नाराजगी को भांपते हुए चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया , देर रात्रि घटित हुई इस घटना से परिजन व ग्रामीण लगातार कार्यवाही ना होने का आरोप पुलिस पर लगाते रहे !
मृतक का शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने हंगामा काट दिया और अपनी मांगे रखने लगे पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद शव को घर पहुंचाया गया !
मृतक की बहू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया और आरोपियों को 48 घंटे का समय दिया !
2021-10-27
