आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम प्रत्येक जिला स्तर पर दिनांक 02 अक्टूबर, 2021 से 14 नवम्बर, 2021 तक

कानपुर नगर l प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर द्वारा बताया गया कि भारत की आजादी के 75 वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम प्रत्येक जिला स्तर पर दिनांक 02 अक्टूबर, 2021 से 14 नवम्बर, 2021 तक मनाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर एवं एन्टी क्राइम ब्यूरो (रजि0) के संयुक्त तत्वाधान में वाहनों द्वारा कानपुर नगर के क्षेत्र दलेल पुरवा, इक्तिखारा बाद, छोटे मिया हाता रूपम चौराहा, हलीम कालेज चौराहा, रजबी रोड, बर्फ खाना, हीरामन का पुरवा, चीना पार्क, तकिया छेदीशाह में भ्रमण कर आम जनमानस को पैम्पलेट्स वितरित कर विधिक जानकारी दी गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के पी०एल०वी० गण द्वारा कानपुर रेलवे स्टेशन पर बने कीओस्क में उपस्थित होकर आमजनमानस को विधिक सेवा से सम्बन्धित पैम्पलेट्स वितरित कर जागरूक किया गया, इसी क्रम में कानपुर नगर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर आम जनमानस को विधिक सेवा से सम्बन्धित पैम्पलेट्स बाटकर जागरूक किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा अवगत कराया गया कि कल दिनांक 28 अक्टूबर, 2021 को जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर शासन की योजनाओं व विधिक सेवा समबन्धित पैम्पलेट्स बांटकर आम जनमानस को जागरूक किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *