भाजपा नेता की बिलिंग कंपनी के०एन०डी० लगा रही है केस्को को चूना
सत्ता के डर से केस्को प्रबंधन चुप
केस्को मीटर रीडर सुपरवाइजर के घर पर ही पकडी़ गई रीडिंग स्टोर
उन्नाव में उर्दू के संविदा टीचर और कानपुर में केस्को रीडिंग सुपरवाइजर है संदीप मिश्रा
बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी ने भी की केस्को एमडी से कार्यवाही की अनुशंसा
कानपुर में गोरखपुर भाजपा नेता की कंपनी के०एन०डी० केस्को में बिलिंग का कार्य कर रही है जिसमें कार्यरत सुपरवाइजरों द्वारा अवैध वसूली की शिकायतों के चलते मीटर रीडरों ने कुछ महीने पहले हड़ताल की थी l
आज नौबस्ता सहायक अभियन्ता एकधर राजपूत से शिकायत करने के बाद जब केस्को रीडिंग सुपरवाइजर संदीप मिश्रा के घर केस्को की टीम गई तो रीडिंग सुपरवाइजर संदीप मिश्रा के घर 2569 रीडिंग स्टोर पकड़ी गई जबकि बिल 248 यूनिट का बनाया गया था l
संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बताया कि यह कंपनी गोरखपुर के भाजपा नेता की है इसलिए केस्को प्रबंधन दबाव में है भाजपा नेताओं के दबाव में केस्को प्रबंधन हर प्रकार की बिलिंग का ठेका के०एन०डी० कंपनी को ही मजबूरन देता है
केस्को सुपरवाइजरों द्वारा मीटर रीडिंग स्टोर कर मीटर फूँकने की घटनाएं कानपुर में पहले से ज्यादा हो चुकी है मीटर फूँकने के बाद फर्जी मीटर लगाने नकली कागजात बनाकर उपभोक्ता को देने का मामला पिछले कुछ महीनों पहले सर्वोदय नगर डिवीजन में पकड़ा गया था जिसकी जाँच आज तक अधीक्षण अभियन्ता केस्को आरिफ मोहम्मद के पास लम्बित है l
महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बताया कि केस्को प्रबंधन सत्ता के दबाव में के०एन०डी० कंपनी को ब्लैक लिस्टेड नहीं कर पा रहा है और कंपनी के सुपरवाइजर ही ऐसी घटनाओं में संलिप्त है l
