28 अक्टूबर 2021, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, कानपुर-बुंदेलखंड की क्षेत्रीय बैठक मर्चेंट चेम्बर कांफ्रेंस हॉल में सम्पन्न हुई, बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा जी रहे।
मुख्य अतिथि विनीत अग्रवाल शारदा का स्वागत क्षेत्रीय संयोजक नरेंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय सह-संयोजक विनोद गुप्ता, मनमोहन गेडिया, पंकज त्रिपाठी ने 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।
बैठक में क्षेत्रीय संयोजक नरेंद्र गुप्ता ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों के संयोजक व सह-संयोजको का कानपुर की पावन धरती पर स्वागत किया, प्रदेश सह-संयोजक मुकुन्द मिश्रा का भी स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा जी ने कहा कि पूरी एकजुटता और उत्साह के साथ फिर से 2022 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनने जा रही है ये हम सभी व्यापारियों का संकल्प है। व्यापार प्रकोष्ठ पूरी तन्मयता के साथ संकल्प लेता है कि मा.मोदी जी व मा.योगी जी की विभिन्न योजनाओ को व्यापारियों तक पहुंचाएंगे और पार्टी से व्यापारियों को जोड़ने का काम पूरे कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र में किया जाएगा। यहां की प्रत्येक विधानसभा सीट पर फतह हासिल कर हम पार्टी नेतृत्व को मजबूत करने का काम करेंगे। व्यापार प्रकोष्ठ पूरे कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र में पार्टी संगठन को पूरी मजबूती प्रदान करने हेतु प्रतिबद्धता के साथ व्यापारियों को पार्टी से जोड़ेगा और व्यापार प्रकोष्ठ विधानसभा चुनाव में अपनी अहम भूमिका का भी निर्वहन करेगा। कानपुर में 19 नवंबर को एक बड़ा व्यापारी सम्मेलन करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में तय हुआ कि पार्टी के निर्देशानुसार सभी जिले अपने-अपने जिलों में बड़े व्यापारी सम्मेलन का आयोजन कराएंगे जिसमे कानपुर की धरती पर विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन 19 नवंबर, चित्रकूट का सम्मेलन 28 नवंबर व 29 नवंबर को झांसी में विशाल सम्मेलनों का आयोजन होगा। जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार के दिग्गज मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी सम्मेलनों में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। प्रत्येक बूथ पर 10 व्यापारियों की सदस्यता करानी है। मा.गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा 29 अक्टूबर को पार्टी सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे जिसके तहत पूरे 01 लाख व्यापारियों को पार्टी की सदस्यता दिला उनको सीधे पार्टी से जोड़ा जाएगा को। प्रत्येक बाजारों में पार्टी से व्यापारियों को जोड़ा जाएगा। प्रमुख रूप से क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पाण्डेय, दीपक गुप्ता, प्रवीण आदि उपस्थित रहे।

2021-10-28
