सरकार के खिलाफ धरना दिया गया

आज समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कल्याणपुर विधान सभा के अंतर्गत गुरुदेव चौराहे पर देश मे बढ़ती हुइ मंहगाई,बढ़ते हुवे पेट्रोल डीजल,खाद की किल्लत किसानों की धान की खरीद दारी न होने पर सरकार के खिलाफ धरना दिया गया। धरने में लकी यादव ने चूल्हे में आग जलाकर पानी मे सब्ज़ी उबाल कर विरोध दर्ज कराया
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण दोपहिया वाहनों को सांकेतिक रूप से खड़ा कर के कबाड़ की तरह पुवाल लगाकर जलता हुआ दिखया गया।जनता त्रस्त है परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो गया है। बी जे पी सरकार 25 पैसे दाम बढ़ने पर हाहाकार मचाती थी आज 110 रुपये पेट्रोल पर यह सरकार मुर्दों की तरह सो रही है। मंहगाई के विरोध में राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा गया एसीपी कल्याणपुर ने ज्ञापन लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव,लकी यादव,चंद्र शेखर यादव,वाहिद सिद्दीकी ,पूजा यादव,मुन्ना कटियार,राहुल चौरसिया,दीपक बाथम,अजय यादव,अली कैस, आज़ाद खान,अरविंद यादव,अकील अहमद,गौरव कोरी,नरेंद्र यादव,सुरेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *