दीपावली मेला (दीपोत्सव) -2021 का आयोजन मोतीझील, कानपुर नगर में

कानपुर नगर, दिनांक 28 अक्टूबर, 2021
नगर निगम व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में दीपावली मेला (दीपोत्सव) -2021 का आयोजन मोतीझील, कानपुर नगर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना ने फीता काटकर मेले का उदघाटन किया व मेले में लगें स्टालों का अवलोकन किया। उदघाटन के समय मा0 महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, मा0 विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी, मा0 विधायक अभिजीत सिंह सांगा, जिला अध्यक्ष श्री सुनील बजाज, पूर्व विधायक श्री रघुनंदन सिंह, मण्डलायुक्त डा0 राज शेखर, पुलिस आयुक्त श्री असीम अरुण, जिलाधिकारी श्री विशाख जी0, के0डी0ए0 वी0सी0 श्री अरविन्द सिंह, एच0बी0टी0यू0 वी0सी0 श्री शमशेर, नगर आयुक्त श्री शिव शरणप्पा जी0एन0, व अपर नगर आयुक्त श्री सूर्यकान्त त्रिपाठी उपस्थित थे।
मा0 मंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस मेले का उद्देश्य रेहड़ी, पटरी दुकानदारों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराना, जिससे कि इन छोटे-छोटे दुकानदारों की आय बढ़ाकर उन्हें स्वावलम्बी बनाया जा सके, और लोगों को एक ही स्थान पर अनेक प्रोडक्ट उपलब्ध कराएं जा सके।
मा0 महापौर ने कहा कि इस मेले के आयोजन से दीपावली के त्योहार में शहर वासियों को एक ही स्थान पर सभी चीजें उपलब्ध हो ऐसा प्रयास किया गया है, इसी के साथ उन्होंने सभी को धनतेरस , दीपावली व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी।
मंडलायुक्त ने कहा कि मैं मा0 प्रधानमंत्री व मा0 मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इन छोटे- छोटे दुकानदारों के घर में खुशहाली लाने के बारे में सोचा, जिनके निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक प्रयास है कि जो लोग हमें रोज की छोटी-छोटी चीजे उपलब्ध कराते है ऐसे छोटे-छोटे दुकानदारों के जीवन मे, उनके घर में हम खुशियाली लाने के लिए यह एक प्रयास किया गया है,इस कार्यक्रम को आयोजित कर।
जिलाधिकारी ने दीपावली व धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पी0एम0 स्व।निधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी,पटरी के स्टालों का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उनके उत्पादों को बढ़ने के उद्देश्य से व एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के उत्पादों का भी प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में तीन स्थानों मोती झील, घाटमपुर और बिल्लौर में दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
दीपावली मेला में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रर्दशनी, ओ0डी0ओ0पी के स्टाल, पं0दीन दयाल आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह के स्टाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड जोन, फन जोन, सेल्फी प्वाइंट, अयोध्या के श्री राम मन्दिर की प्रदर्शनी इत्यादि आकर्षण का केन्द्र रहे। मेले में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एल0ई0डी0 वैन से सरकार की उपब्धियों, नीतियों एवं योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *