कानपुर l गोविंद नगर पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को क्षेत्र में दिवाली पर सुरक्षा के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने क्षेत्र के चावला मार्केट, सीटीआई चौराहा, गुजैनी, गोविंद नगर, बाजार, दबौली बाजार समेत कई रास्तों पर फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान इस्पेक्टर रोहित तिवारी ने दुकानदारों की समस्याएं भी सुनी साथ ही किसी भी अप्रिय घटना होने पर उसकी सूचना तुरंत गोविंद नगर पुलिस को देने की अपील की है । गोविंद नगर इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने बताया कि इस दौरान लोगों से त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई है।
धनतेरस व दिवाली पर पुख्ता होगी बाजार की सुरक्षा-व्यवस्था
धनतेरस और दिवाली पर खरीदारी के लिए शहर में आने वाले लोगों की सुरक्षा- व्यवस्था पुख्ता होगी। इसकी मुकम्मल तैयारी गोविंद नगर पुलिस ने की है। प्रमुख बाजार में आने- जाने वाले रास्तों पर पिकेट लगाई है रोड पर गश्त भी शुरू कर दी गई है। धनतेरस से पहले बाजार में पुलिसकर्मी तैनात किए गये है।
फ्लैग मार्च में इस्पेक्टर रोहित तिवारी ,शैलेंद्र याद
व सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
2021-10-28
