संवाद सहयोगी भोगनीपुर मलासा ब्लाक की साधन सहकारी समिति गुरुगांव में बुधवार को खाद वितरण

भोगनीपुर के मलासा ब्लाक की साधन सहकारी समिति गुरुगांव में बुधवार को खाद वितरण के दौरान किसानों ने हंगामा कर दिया था। वितरण के दौरान अव्यवस्था न हो इसके लिए गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। मलासा ब्लाक की साधन सहकारी समिति गुरुगांव में खाद वितरण के दौरान लाइन में लगे किसानों को संघर्ष करना पड़ा था। शम तक खाद न मिलने पर किसानों ने हंगामा कर दिया था, जिसके बाद सचिव ताला बंद कर चली गई थी। किसानों ने समिति सचिव पर खाद वितरण में मनमानी करने का आरोप लगाया था। गुरुवार को अपर जिला सहकारी अधिकारी राजेश कुमार कटियार, समिति सचिव शिव कुमारी द्विवेदी व पुलिस बल के साथ समिति पर पहुंचीं और लाइन लगवाकर किसानों को खाद का वितरण कराया। समिति सचिव शिव कुमारी द्विवेदी ने बताया कि दो दिनों में 230 किसानों को 460 बोरी डीएपी खाद वितरित की गई है। शेष बची बोरियां अगले दिन वितरित की जाएंगी।

कई समितियों में पहुंची खाद

गुरुवार को सहकारी समिति सराय, उरसान, नोहानौगांव, बम्हरौली, जितईका पुरवा समेत अन्य समितियों में खाद पहुंचाई गई। इसमें डीएपी की 4320 बोरी दी गई साथ ही एनपीके की 3700 बोरी दी गई। इससे किसानों को खाद मिल सकी। जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश गुप्ता ने बताया कि खाद की किल्लत कम रह गई है अधिकांश जगह पर किसानों को खाद दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *