कक्षा दो का छात्र कर रहा था शरारत, स्कूल संचालक ने छत से उल्टा लटका दिया, वायरल तस्वीर से आक्रोश

यूपी के मिर्जापुर जिले के एक विद्यालय में मासूम छात्र के साथ बेरहमी का मामला सामने आया है। अहरौरा के सद्भावना शिक्षण संस्थान में बुधवार को शरारत करने की सजा के तौर पर स्कूल संचालक ने एक बच्चे को छत से नीचे उल्टा लटका दिया। इतने में बच्चे की हालत खराब हो गई। इस मामले की जानकारी होने पर डीएम ने बीएसए को जांच के लिए मौके पर भेजा। इसके बाद बच्चे का शोषण करने के आरोप में संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार देर शाम उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इधर, विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अहरौरा के बूढ़ादेई मोहल्ले के अजीत सिंह यादव का पुत्र सोनू यादव अहरौरा के सद्भावना पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। बुधवार को दोपहर में विद्यालय के कुछ बच्चे फुलकी खाने परिसर के बाहर गए थे। आरोप है कि वहां सोनू ने बच्चों से धक्कामुक्की की। कुछ बच्चों ने इसकी शिकायत स्कूल संचालक मनोज विश्वकर्मा से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *