पुलिस ने दबोचा मासूम से छेड़खानी करने का आरोपी

कानपुर। 9 वर्ष की मासूम के साथ छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है।

अभियुक्त की पहचान राजेश उर्फ किशन लाल निवासी मोहल्ला धुबियाना थाना ग्वालटोली के रूप में हुई। पुलिस ने उसे घटना के 24 घन्टे के अंदर काली मठिया क्षेत्र से दबोच लिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कौशल किशोर दीक्षित, उ0नि0 मणिशंकर मिश्रा, मुख्य आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार, आरक्षी अंकित,आरक्षी पवन कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *