कानपुर में मेट्रो रेल का काम तेजी से चल रहा है

कानपुर में मेट्रो रेल का काम तेजी से चल रहा है। आईआईटी से मोतीझील तक का काम लगभग पूरा होने वाला है। शहर में बने इन मेट्रो स्टेशनों की खूबसूरती देख लोगो के मन मे मेट्रो रेल की सवारी करने की लालसा बढ़ती जा रही है। इन स्टेशनों पर बनी कलाकृति को देखकर लोगों का मनमोहित उठता है। कल्याणपुर निवासी सरिता मिश्रा कहती हैं कि उन्होंने दिल्ली में रह कर पढ़ाई की है उस दौरान उन्होंने दिल्ली मेट्रो की खूब सवारी की लेकिन कानपुर मेट्रो की खूबसूरती देखकर इंतजार करना मुश्किल हो गया है। केसरिया रंग से रंगे स्टेशन व बाहर बनी अद्भुत कलाकृति ने मन मोह लिया है। वे कहती हैं कि अपने शहर में मेट्रो की सवारी का लुफ्त उठाने के लिए बेताब है।
काकादेव निवासी राजेश शर्मा कहते कि जब से सुना है कि शहर में मेट्रो बनने वाली तब से ही मेट्रो का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मेट्रो का कार्य होने से शहर में जाम की समस्या बढ़ गई है लेकिन यह दिक्कतें सिर्फ कुछ दिन के लिए ही हैं। हर्ष कहते हैं कि उन्होंने कभी मेट्रो की सवारी नही की है। अब संकल्प ले लिया है कि पहली बार मेट्रो की सवारी करूंगा तो सिर्फ कानपुर में ही। उन्होंने कहा कि अब और इंतजार नही कर सकता मेरी सरकार से गुजारिश है कि जल्द से जल्द मेट्रो चलायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *