अमृत महोत्सव के अन्तर्गत दीपोत्सव 2021 महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कानपुर l आज दि नांक 30.10.2021 दिन शनिवार को नगर निगम कानपुर के द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में अमृत महोत्सव के अन्तर्गत दिनांक 28.10.2021 से 03 नवम्बर, 2021 तक हो रहे दीपोत्सव 2021 महोत्सव में स्वच्छ भारत मिशन की गाइड लाइन एवं सफाई कर्मचारियों को सरकारी योजनाओ से संवेदीकरण हेतु तीन दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलाया जायेगा। कैपिसिटी बिल्डिंग के अन्तर्गत जोन-5 व 6 के सफाई निरीक्षक, सफाई नायक/पर्यवेक्षण एवं समस्त सफाई कर्मचारियों (कुल 2140 )को लखनऊ से एस0बी0एम0 ट्रेनर श्री बृजंेश पाण्डेय व विवके गंगवार एवं छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के सेनीटेशन विभाग के 04 ट्रेनर विशेषज्ञों श्री प्रभाकर शुक्ला, श्री निशान्त शुक्ला, श्री अनुराग शर्मा एवं श्री अर्पित कुमार द्वारा प्रशिक्षित किया गया। कैपिसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त महोदय ने कहा कि आप सभी लोगों के द्वारा किए जा रहे सफाई कार्य के लिए बधाई दी एवं कहा कि आप लोगों ने जिस तरह अभी तक स्वच्छ सर्वेक्षण,करोना काल के दौरान मेहनत के साथ सफाई का कार्य किया एवं अभी हाल में ही नगर निगम द्वारा चलाए गए अनवरत सफाई सफाई कार्यक्रम को सफल बनाया है उसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य आप लोगों द्वारा की जा रही सफाई के कार्यों में तकनीकी को जोड़कर किस तरह व किस प्रकार किया जा सकता है एवं सफाई कार्यक्रम में अन्य लोगों के द्वारा किया गए बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में आपको जानकारी देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *