कानपुर । आज के दौर में देश के प्रत्येक घर से देश सेवा करने हेतु आवश्यक रूप से सेना में भर्ती होना चाहिये, जब कोई नौजवान हांड कंपाऊ (-45 डिग्री) ठंढ़ में भी देश की सीमा पर अपनी जान की बाज़ी लगाकर अपने निज़ी परिवार के बजाय पूरे देश के परिवारों की रक्षा हेतु दिन-रात चैक
सी करता रहता है। गर्व होता है ऐसे इंसानों पर।
उपरोक्त देश प्रेम से पगे उदगार आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करते हुए मि0 आर0बी0 सिंह, nirvanshakshi के स्थापक व चेयरमैन सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ़ रिसर्च एंड डेवेलपमेंट ऑफ विजडम ने व्यक्त की। इसकी पुष्टि के लिए उन्होंने अपनी बहू डॉ0 मोहिनी सिंह का विशेष तौर पर उदाहरण दिया जो आज अनेकों कठिन से कठिन परीक्षा देने के बाद आई0टी0बी0पी0 फोर्स में सहायक सेनानी व चिकित्सा अधिकारी ग्रुप ए पद पर 29 वाहिनी बरेली में तैनात है।
2021-10-30
