कानपुर 30 अक्टूबर 2021
भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाली 17 संगठनात्मक जिला इकाईयों की बैठक चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के हॉल में संपन्न हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री ध
र्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल चुनाव सह प्रभारी सुधीर गुप्ता व अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महामंत्री कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रभारी प्रियंका सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष कानपुर महानगर के प्रभारी एमएलसी विजय बहादुर पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, प्रदेश मंत्री देवेश कोरी की मंच पर उपस्थिति में सम्पन्न इस बैठक में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारियों को बुलाया गया था।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में पुनः अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। कानपुर के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कानपुर का अपना एक गौरवशाली इतिहास है। माँ गंगा के किनारे यह एक पावन नगरी है और बुंदेलखंड भी उस से जुड़ा हुआ है। परंतु बुंदेलखंड पहले बहुत पिछड़ा हुआ था। वहां अब हमारी सरकार में बहुत विकास कार्य हुए हैं, चाहें बिजली सड़क पानी का मुद्दा हो या कानून व्यवस्था का। उत्तर प्रदेश में कुछ लोग पार्टी को ही परिवार मानते हैं ऐसे एक नेता ने भाजपा पर टिप्पणी की कि हमारा परिवार भागता परिवार। उनको बता दूं कि भाजपा का परिवार करोड़ों कार्यकर्ताओं का परिवार है यह परिवार पिता चाचा पत्नी भाई भतीजावाद वाला परिवार नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। एक समय था जब कश्मीर में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को प्रवेश के बाद उनका बलिदान हुआ और ऐसा भी समय था जब डॉ मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में भाजपा को श्रीनगर के लाल चौक पर भारत का झंडा फहराने के लिए तिरंगा यात्रा निकालनी पड़ी थी। आज वहां अमित शाह जाकर भाषण देते हैं यह हमारी सरकार की उपलब्धि है। भारतीय जनता पार्टी किसी परिवार, व्यक्ति या छोटे उद्देश्य के लिए काम नहीं करती है हमारा लक्ष्य बहुत बड़ा है। भारत माता की सदैव जय होनी चाहिए ऐसी हमारी सोच है। हमारी सरकारों ने बहुत काम किया है और अभी बहुत काम करना शेष है। हमें भारत को विश्वगुरु बनाना है जिस राह पर हम पहले से ही बढ़ चुके हैं। उन्होंने शहीद भगत सिंह, दीनदयाल उपाध्याय का उदाहरण देते हुए कहा कि हम उनकी राह पर चलने वाली पार्टी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में 13 करोड़ लोगों को कोरोना की पहली डोज़ लग चुकी है। देश में हम कुछ दिन पूर्व 100 करोड़ों को कोरोना का टीका लगा चुके हैं। एक समय था जब हमारे यहां बीमारी से लड़ने के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं थे।आज हम बहुत ही वैक्सीन एक्सपोर्ट कर रहे हैं और आईसीयू एवं अस्पताल के मामले में भी आज हम लोगों ने पर्याप्त काम कर लिया है आगे भी करते रहेंगे और मेडिकल की सुविधाएं अब देश प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं
सुनील बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो चुका है 29 अक्टूबर को लखनऊ से अमित शाह ने इस अभियान का शुभारंभ किया और यह सदस्यता 25 दिसंबर तक चलेगी। 25 दिसंबर को अटल जी की जयंती है। श्री बंसल ने कहा कि हर बूथ पर हमें कम से कम 100 नए सदस्य बनाने हैं। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के माध्यम से भी अलग अलग सदस्यता की जाएगी। पूरे उत्तर प्रदेश में हम डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने वाले हैं। मतदाता सूची संवर्धन के लिए उन्होंने कहा कि हमको जिन लोगों का नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है उनसे मिलकर उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाना है। आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन भी करेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी पार्टी और सरकार के कामों का प्रचार प्रसार हम लोगों को करना है।
बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे ने किया।
प्रमुख रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुख लाल पाल, सुधीर सिंह, अशोक राजपूत, अनीता गुप्ता, अनिल यादव, आनंद सिंह, इंद्रपाल पटेल राम, क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू, पूनम द्विवेदी, क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय, पवन प्रताप सिंह, देवेंद्र देव गुप्त, मोहित सोनकर, सुनील तिवारी, नरेंद्र तिवारी, आनंद राजपाल, राजेश सिंह भदौरिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पाण्डेय, अनूप अवस्थी, दीप अवस्थी, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, डॉ बीना आर्या पटेल, कृष्ण मुरारी शुक्ल और अविनाश सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
2021-10-30
