भाजपा कर रही संघर्षकाल के योद्धाओं का सम्मान

प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीने दूर है। ऐसे में भाजपा ने अपनी तैयारियां काफी पहले ही शुरू कर दी थी।इसी क्रम में भाजपा ने उसके संघर्षकाल मे संघठन के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले ऐसे लोगों को संगठन योद्धा की संज्ञा देते हुए उनके घरों पर जाकर उन्हें सम्मानित कर रही है। पूर्व संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश बाजपेई भाजपा विदेश संपर्क विभाग के दक्षिण जिलाध्यक्ष प्रकाश वीर आर्य के गोबिन्द नगर स्थित निवास पहुंचे ।यहां उन्होंने नब्बे के दशक मे भाजपा के संघर्ष के दिनो को साझा किया।अखिलेश ने कहा कि26 फरवरी 1994 मे काला बच्चा हत्याकांड के विरोध में हुए प्रदर्शन मे पुलिस के तांडव मे घायल भाजपा कार्यकर्ताओं को जब संपूर्ण गोबिन्द नगर मे कही सिर छिपाने की जगह नही मिली थी तब प्रकाश वीर आर्य के घर में जाकर कार्यकर्ताओं ने जान बचाई थी उनके घर मे घुसकर पुलिस ने काफी तोडफोड की थी।उन्होंने आर्य को रामनामी पट्टी पहना सम्मानित किया।अखिलेश ने बताया कि विगत 16 सितंबर से भाजपा मे संघर्षकाल के योद्धाओं से मिलने व संवाद का सकारात्मक अभियान लगातार जारी है।संगठन के ऐसे पुराने कार्यकर्ताओं के साहस,संघर्ष, परिश्रम और त्याग का ही परिणाम है कि आज भाजपा की नगर, प्रदेश और केन्द्र मे पूर्ण बहुमत की सरकार है।ऐसे योद्धा केवल भाजपा मे ही है।2022 के चुनाव में विपक्ष का सूपडा साफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *