आज समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय 01 नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव जी की अध्यक्षता में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। प्रदेश कार्यालय से पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व पार्षद दल के नेता रहे परमेश्वर दयाल कन्नौजिया जी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार बल्लभ पटेल जी की निष्ठा और लगन और सूझ बूझ से 365 रियासतों का विलय आज़ाद भारत मे विलय कराना बड़ी उपलब्धि थी । सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील यादव ,महाराजपुर से बीएस पी से पूर्व प्रत्यासी रहे महेंद्र शुक्ला ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता अपने तमाम साथियों के साथ ग्रामीण कार्यालय में ली। राघवेंद्र सिंह यादव जी ने शाल उढ़ाकर और माला पहनाकर समाजवादी पार्टी में सम्मिलित कराया।और स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जितेंद्र कटियार ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश कोरी, कुलदीप यादव , राहुल चौरसिया, दीपक बाथम प्रदीप प्रजापति राजा बाल्मीकि शिव सिंह पाल आर के सिंह कन्हैया यादव डॉक्टर रमेश कुशवाहा अभिषेक यादव राजेश कोरी अरविंद शुक्ला अर्चना रावल ,आशा सिंह,अर्पित यादव,सुरेश गुप्ता,शिवकुमार पैंथर, नसीम रज़ा, कल्पना द्वेदी,पूजा यादव, शकीला बेगम,अरुमेश यादव मोहम्मद बासित आदि लोग उपस्थित हुवे।
2021-10-31
