श्री विशाख जी0 द्वारा आज शहर के आदर्श नगर, पोखरपुर क्षेत्रों का भ्रमण किया गया जहां पर जीका वायरस के रोगी मिले है

कानपुर नगर जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी0 द्वारा आज शहर के आदर्श नगर, पोखरपुर क्षेत्रों का भ्रमण किया गया जहां पर जीका वायरस के रोगी मिले है। उन्होंने तत्काल मोके पर टीमें लगाकर उन घरों में रहने वाले लोगो की जांच करने के निर्देश दिए तथा उनके घरों के आस पास के रहने वाले लोगो की भी जांच करने के निर्देश दिये। टीम द्वारा मौकेपर लोगो के सैंपल लिए गए । उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जहां भी जीका वारयल के रोगी निकले है वहां के आस पास के घरों में लगे कूलर की जांच की जाए उसमे भरे पानी को खाली कराया जाए तथा एंटी लारवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *