कानपुर: दीपावली से पहले दुकानदारों के सामान से बाजार सज गए हैं। कानपुर के मुख्य बाजारो के दुकानदारों में खुशी का माहौल है, दुकानदारों का कहना है कि महंगाई के कारण बिक्री थोड़ा कम हो रहा है।
दीपावली का त्योहार आते ही शहर के मुख्य बाजार में ग्राहकों की पुरानी रौनक लौट आई है।लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार करीब कोरोना के बाद बाजार में इतनी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए बाजार आ रहे हैं।इससे दुकानदारों के चेहरों पर खुशी झलकने लगी है। दीपावली को लेकर बाजार सज धज कर तैयारकोरोना काल से ही बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था।पहले लॉकडाउन और बाद में कमाई के अभाव में बाजार सूने-सूने पड़े हुए थे।दुकानदारों को लग रहा था कि इस बार सीजन में भी निराश होना पड़ेगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ दीपावली के त्योहार में लोग बाजार में जमकर खरीददारी कर रहे हैं। वहीं पटाखे, मूर्ति, सजावट के सामानों के साथ साथ विभिन्न दो पहिया और चार पहिया वाहनों के शोरुम भी तैयार हो गए है। चार नवंबर को दीपावली है और दो नवंबर को धनतेरस है। धनतेरस को लेकर भी बाजार पूरी तरह सज गया है।बर्तन दुकान से लेकर, ज्वेलर्स, शोरुम, मिठाई दुकान, फूल माला सहित विभिन्न फर्नीचर के दुकानों में भी जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है, इसी तरह इलेक्ट्रानिक दुकानों में भी पूरे दिन भीड़ देखी गई है।
कानपुर की पी रोड बाजार और नवीन मार्केट में सामान बेचने वाले का कहना है कि कोरोना के बाद अब बाजार गुलजार दिख रही है। बाजारों में भीड़ भी दिखाई दे रही है। ग्राहक भी लगातार आते जा रहे हैं।कानपुर की गुमटी न 5 मार्केट में खरीददारी करने आई मीनू का कहना है कि हम लोगों के लिए तरह तरह के कपड़े बाजारों में आए हैं।जोकि हम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।वहीं दुकानदार सुमित की बात मानी जाए तो बाजार में रौनक दिखाई दे रही है मगर बाजार में महंगाई का थोड़ा बहुत असर देखने को मिल रहा हैं। वहीं घरों की साज सज्जा करने के लिए बाजारों में तरह-तरह की झालर व सजावट के समान ग्राहकों के दिल को लुभा रहे हैं।नवीन मार्किट में खरीददारी करने आई संतोषी का कहना है कि इस बार बाजारों में हाथ के बने समान हम लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं।
2021-11-02
