रूरा कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ले में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली महिला के मायके वालों ने मामले की जानकारी मिलने के बाद घटना की सूचना रूरा पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची रूरा पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
पड़ोसियों एवं मृतका के परिजनों के अनुसार शास्त्रीनगर वार्ड नम्बर 7 निवासी राजेश यादव दुधाई का कार्य करता है किंतु उसका अपनी पत्नी से आये दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था और इसी विवाद में राजेश अपनी पत्नी की पिटाई करता रहता था। जिससे आजिज आकर उसकी पत्नी जब राजेश दूध दुहाने के लिये गया था मौका लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मोहल्ले के लोगों की सूचना पर रूरा आये मृतका के परिजनों ने शव देखने और आये दिन की प्रताड़ना देने की जानकारी मिलने के बाद मामले की सूचना रूरा पुलिस को दी जिसपर रूरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर राजेश को हिरासत में ले लिया। मृतका के तीन छोटे बच्चे बताये जाते हैं। रूरा थानाध्यक्ष के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।घटना कानपुर देहात की बताई जाती है।
2021-11-03
