पुलिस चौकी हस्वा थाना थरियांव से महज चंद कदम दूरी पर बिक रहा अवैध मादक पदार्थ

अवैध मादक पदार्थ का संरक्षण दे रहे हैं चौकी प्रभारी

आखिर थरियाँव थाना क्षेत्र में गांजा बिक्री करने वालों पर हस्वा चौकी प्रभारी नहीं करते कार्रवाई

फतेहपुर जहां एक तरफ कप्तान राजेश सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ बिक्री वालों पर नकेल कसी जा रही है सूत्रों के अनुसार वहीं दूसरी तरफ देखा जा सकता है हसवा पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी होगी जहां मुख्य जगह पर बैठकर मादक पदार्थ बिक्री कर रहा यह शख्स बिना संरक्षण के कैसे बेच सकता है
अभी कुछ दिन पहले का ही मामला है इसी जगह का सेल्समैन मादक पदार्थ बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमे भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी सूत्रों की माने तो इनका लाइसेंस होता तो भांग बेचने का है मगर उसकी आंड मे यह मादक पदार्थ (गांजा) बड़े स्तर पर बिक्री करते हैं ऐसे में देखने की बात होगी
बिक्री करने वाले को प्रशासन का तनिक भी भय नहीं जबकि इस दुकान पर पहले भी कार्यवाही हो चुकी है कुछ दिन बंद करने के बाद मादक पदार्थ बिक्री वाले फिर सक्रिय हो गए और दिन भर लोगों को नशे का सामान बेचकर अपना तो पेट भरते हैं मगर दूसरों का घर बर्बाद करने में इन मादक पदार्थ बिक्री करने वालों का बड़ा योगदान है ऐसे में देखना होगा प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही होती है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *