बच्ची से छेड़खानी में 45 घन्टे में लगी चार्जशीट

कानपुर।थाना ग्वालटोली क्षेत्र में बच्ची से छेड़खानी के मामले में दर्ज हुए पाक्सो एक्ट के मुकदमें में पुलिस ने 45 घन्टे के अंदर चार्जशीट दाखिल कर दी। अब पुलिस मामले को फास्टट्रैक कोर्ट में ले जाने के प्रयास में है। ताकि अभियुक्त को जल्द से जल्द सजा मिल सके।

परमट थाना ग्वालटोली निवासी युवक द्वारा अभियुक्त राजेश पुत्र किशन लाल निवासी 13/178 परमट थाना ग्वालटोली कानपुर नगर के विरूद्ध नौ साल की मासूम बेटी से छेड़खानी करने का मुकदमा लिखाया। मामले कि विवेचना उ0नि0 मणिशंकर मिश्रा चौकी प्रभारी परमट थाना ग्वालटोली को दी गई। पुलिस ने अभियुक्त राजेश को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। शनिवार को पीड़िता के बयान अन्तर्गत धारा 164 सीआरपीसी के तहत समक्ष मा0 न्यायालय कराकर अभियुक्त राजेश के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट में आरोप पत्र अन्दर 45 घन्टे में मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया। अब कमिश्नरेट पुलिस का प्रयास यह है कि मुकदमें को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर अभियुक्त को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *