आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत गंगा उत्सव का कार्यक्रम आयोजित

कानपुर l राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जन-जन को गंगा के प्रति आस्थावना बनाने हेतु दिनांक 01 नवम्बर से 03 नवम्बर, 2021 तक गंगा उत्सव का कार्यक्रम आयोजित कराने के संबंध में निर्देश दिये गये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में दिनांक 01.11.2021 को माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद में संचालित (हाईस्कूल/इण्टर स्तरीय) विधालयों में चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता आदि का आयोजन कराया गया।
इसी क्रम में आज दिनांक 03.11.2021 को कानपुर गंगा नदी को स्वच्छ, निर्मल व अविरल बनाये रखने के उद्देश्य से जिला गंगा सुरक्षा, समिति, कानपुर द्वारा गंगा उत्सव- एक नदी उत्सव, कार्यक्रम के अर्न्तगत गंगा रन का आयोजन गंगा बैराज पर किया गया। उक्त कार्यक्रम में लगभग 300-350 प्रतिभागियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त गंगा रन में बालक वर्ग से श्री राकेश सैनी, प्रथम, श्री गोपाल, द्वितीय, श्री राजू यादव तृतीय, श्री निखल, चतुर्थ, श्री सूरज, पंचम एवं श्री वीरेन्द्र, सष्टम स्थान पर रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग से सुश्री सपना, प्रथम, सुश्री राशि सिंह, द्वितीय, सुश्री पूजा नागर, तृतीय, सुश्री सरोजनी, चतुर्थ, सुश्री जूली, पंचम एवं सुश्री शीला, सष्टम स्थान पर रहे। कार्यक्रम के विजेताओ को श्री भोले सिंह, मा0 सांसद, श्रीमती नीलीमा कटियार, राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उत्तर प्रदेश, सरकार, श्री विशाख जी0, जिलाधिकारी, कानपुर नगर, श्री अरिवन्द कुमार यादव, प्रभागीय निदेशक एवं श्री अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी द्वारा नगद पुरस्कार, मैडल व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती मुद्रिका तिवारी, क्षेत्रीय किड़ा अधिकारी, श्री राजवीर सिंह, यातायात इंस्पेक्टर, श्री अनिल सिंह एवं श्री उमेश चन्द्र निगम, गंगा विचार मंच, गंगा टास्क फोर्स के जवान, सिविल डिफेंस के साथी, वन विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *