उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया
अपने व अपने परिवार के लिये तो संसार मे हर व्यक्ति जीवन जीता है,जो जीवन दूसरो के लिए जिया जाये उसका अपना ही आनंद होता है। ऐसी सोच रखने वाले समाज सेवी सनी जायसवाल को शाल व माल्यार्पण कर पहना कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।इस समारोह का भव्य आयोजन एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की कानपुर के परदेवनपुर, लाल बंगला कार्यालय मे आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद शरद मिश्रा ने गीत किया बहुत उपकार गाकर आये लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया।
निवर्तमान मंडल महामंत्री विवेक शुक्ला ने अपने संबोधन मे कहा कि समाज के हर सम्पन्न व्यक्ति को आगे आकर ऐसी संस्थान की मदद करनी चाहिए जो समाज के हित के लिए सोचती है। सम्मान करने से लोगो का मनोबल बढ़ता है।
सनी जायसवाल ने अपने अवतरण दिवस पर आये अतिथियो को घन्यवाद दिया।
मंच का संचालन राज अश्विन ने किया।
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जग महेंद्र अगवाल, कमल सिह यादव, शरद मिश्रा, सोनू बाबा,दिनेश मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा,राज अश्विन, अतुल कुमार,शिव प्रताप सोनी, रजजन राठौर, सज्जन कनौजिया आदि लोग मौजूद रहे।
