शुभ दीपावली
आज गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत वास्तविक रूप से दीपावली मनाने पर मुझे गर्व है
एक रिक्शा चालक की पत्नी, बूढ़ी मां के साथ दीपावली के समस्त व्यवस्थाओं को ले जाकर के,उनके फुटपाथ के किनारे, पन्नी(मोमिया) के नीचे रहने वाले स्थल पर ही, आरती कर, उनके साथ मिष्ठान आदि खिलाकर दीपावली मनाई।
विधायक ने कहा कि हम सभी को किसी न किसी ऐसे परिवार के साथ दीपावली मनानी चाहिए।
हो सकता है कि हम नाना प्रकार की मिठाई एवं ब्रांडेड कपड़े तथा विभिन्न प्रकार के फल के साथ और आधुनिक भौतिक सुख के साथ दिवाली मना रहे हो,
पर यदि हमने ऐसे परिवार के साथ, जिसके पास 50 ग्राम मिठाई खरीदने का भी पैसा ना हो, उनके साथ, सारे संसाधनों के साथ, दीपावली मनाई,और उसको, अपनी क्षमता अनुसार कपड़े पैसे मिष्ठान फल दे दिए,तो वास्तविक रूप से यह हमारी दीपावली और अधिक शुभ होगी।
इसका प्रतिफल हमको और हमारे जीवन में भी प्राप्त होगा।
और इस जीवन के बाद, इस फल को, हम अपने जीवन उपरांत,साथ लेकर के जाने वाले हैं। बाकी सब इसी दुनिया में छूट जाएगा।
मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी अभिनव दिक्षित, मनीष अग्रवाल, राजा पंडित आदि लोग मौजूद रहे।

2021-11-04
