आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का विवरण

प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि भारत की आजादी के 75वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में विधि एवं न्या य मंत्रालय भारत सरकार व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम प्रत्येक जिला स्तर पर दिनांक-02 अक्टूबर 2021 से 14 नवम्बर 2021 तक मनाने हेतु दिशा – निर्देश दिए है। माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर द्वारा दिए गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर एवं एण्टी क्राइंम ब्यूरो (रजि0) के संयुक्त तत्वाधन में वाहनो द्वारा कानपुर नगर के क्षेत्र सीसामऊ, पी. रोड, जरीब चौकी, बजरिया, फूलमती तिराहा, रामबाग, हर्ष नगर, अशोक नगर, ब्रह्म नगर, नेहरू नगर, जवाहर नगर, कोका कोला चौराहा में भ्रमण कर आमजनमानस को पम्फलेट वितरित कर विधिक जानकारी एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , कानपुर नगर श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर के पी.एल. वी. द्वारा कानपुर रेलवे स्टेशन पर बने कीओस्क में उपस्थित होकर आम जनमानस को विधिक सेवा एवं महिलाओं को उनके अधिकारों से संबंधित पैम्पलेट्स वितरित कर जागरूक किया गया, इसी क्रम में कानपुर नगर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर आम जनमानस को विधिक सेवा एवं महिलाओं को उनके अधिकारों से संबंधित पैम्पलेट्स बांटकर जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *