कानपुर। आज कानपुर मे व्यापारी एसोसिएशन द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन होटल के डी पैलेस में किया गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष श्री संजय टंडन, महामंत्री श्री पुष्पेंद्र जयसवाल ने सभी कानपुर व्यापारी एसोसिएशन परिवार के लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और व्यापार में समृद्धि खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर विभिन्न खेलों का आयोजन जैसे हाउजी बैलून फूलना सुई में धागा डालना 1 मिनट में आंखों में पट्टी बांधकर अपने पतिदेव को पहचानना 1 मिनट में ज्यादा से ज्यादा पैरों से गुब्बारे फोड़ना बच्चों ने भी खूब हर्षो
ल्लास के साथ सहभागिता करी। इसके बाद स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया गया।
इस मौके पर कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन, पुष्पेंद्र जायसवाल, रोमी अरोड़ा, सरबजीत सिंह, गुलशन गांधी, गुरचरण कालरा, गौरव बजाज, इंद्रपाल सिंह, रंजीत सिंह, मीतू सागरी, रविंद्र सिंह, अमित भाई, मनोहर रुपाणी, अवधेश प्रताप सिंह, महेश केसरवानी, अमित घई, राजेश ग्रोवर, महेंद्र सिंह खनूजा, श्याम गुप्ता, छाबड़ा जी आदि व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहें।
2021-11-04
