किशोरी को अगवा करने का आरोपित गिरफ्तार

बाबूपुरवा में किशोरी को बहला फुसला कर अगवा करने और मतांतरण का दबाव बनाने का है आरोप
कानपुर के बाबूपुरवा में किशोरी को बहला फुसला कर अगवा करने और मतांतरण का दबाव बनाने के आरोपित को पुलिस ने एनएलसी चौकी के पास से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।

बाबूपुरवा खटिकाना निवासी शाहिद का चार साल पहले मछरिया निवासी युवती से निकाह हुआ था। निकाह के बाद वह मछरिया में रहने लगा था, लेकिन उसका पुराने मोहल्ले में प्रतिदिन आना जाना होता था। सप्ताह पूर्व आरोपित पड़ोसी की 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर फुसलाकर ले गया था। मामले को लेकर बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। मेडिकल में किशोरी की उम्र 17 वर्ष निकली थी। थाना प्रभारी बाबूपुरवा देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

मेस्टन रोड पर दुकानदारों में मारपीट

कानपुर में मेस्टन रोड पर लगने वाले पटाखा बाजार में गुरुवार की दोपहर दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मौके से पुलिस नदारद रही। बाद में स्थानीय व्यापारियों की सूचना पर पुलिस पहुंची और हंगामे को शांत कराया। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी जैसा माहौल रहा।

मेस्टन रोड पर पटाखा बाजार लगा हुआ है। यहां पर अवैध रूप से पटाखा बेचने वालों की भरमार है। इसे देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने यहां पर विशेष पुलिस व्यवस्था का इंतजाम किया था। मगर दीपावली के दिन पूरा बाजार में कहीं पुलिस नहीं दिखाई पड़ रही थी। इसी दौरान कस्टमर को बुलाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से दर्जनों की संख्या में नए उम्र के लड़के एकत्र हो गए। इसके बाद उनमें जमकर मारपीट हुई। मारपीट के चलते मेस्टन रोड पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। केवल एक सिपाही मौके पर मौजूद था लेकिन वह भी तमाशबीन बनकर खड़ा रहा। बाद में स्थानीय दुकानदारों ने थाना कोतवाली को फोन करके घटना के बारे में जानकारी दी। जब फोर्स मौके पर पहुंचा तब हंगामा कर रहे कर युवा फरार हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *