तीन दिन से लापता युवक का तालाब में उतराता मिला शव

उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के शिवबक्सखेड़ा गांव के पास तालाब में तीन दिन से लापता युवक का शव उतराता मिला। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। थाना क्षेत्र के पवई के मजरा शिवबक्शखेड़ा निवासी रामकिशोर उर्फ पूत (46) का शव तालाब में उतराता मिला। पत्नी कमला के अनुसार एक नवंबर की रात करीब ग्यारह बजे पति घर से निकले थे पर लौटकर नहीं आए।

खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने घर के पास ही तालाब में शव देख जानकारी दी। गांव में चर्चा है कि युवक नशे का लती था।

लोगों ने रात में अंधेरे के कारण फिसल कर तालाब में गिरने की संभावना जताई है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *