हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, एंबुलेंस ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कानपुर-सागर हाईवे में शुक्रवार रात करीब नौ बजे जनपद कानपुर नगर के थाना सजेती के दुर्गामोड़ में बाइक सवार शहर निवासी तीन युवकों को एक प्राइवेट एंबुलेंस ने टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। शहर कोतवाली पुलिस ने तीनों के शवों को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। इस घटना से परिजनों कोहराम मचा है।
शहर के यज्ञशाला मोहल्ला निवासी कार चालक ज्ञानेंद्र (28) पुत्र जगरूप, अक्कू उर्फ आकाश (18) पुत्र रामनारायण व दिनेश उर्फ छुन्ना (19) पुत्र बद्री शुक्रवार रात करीब नौ बजे कानपुर की ओर से आ रहे थे। तभी रात करीब नौ बजे शहर से मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस से कानपुर नगर के थाना सजेती के दुर्गामोड़ के निकट सीधी टक्कर हो गई।

हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस एंबुलेंस लेकर पहुंची। तीनों के शव मोर्चरी हाउस में रखवा दिए गए हैं। मृतक ज्ञानेंद्र कार चालक था। वहीं अक्कू उर्फ आकाश हलवाई का काम करता था। जबकि दिनेश उर्फ छुन्ना मूंगफली की ठिलिया लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था।

कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने सदर अस्पताल तीनों को लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार अस्पताल पहुंचे हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *